दिल की नज़र से....

दिल की नज़र से....
(चेतावनी- इस ब्लॉग के सर्वाधिकार (कॉपीराइट) ब्लॉग के संचालनकर्ता और लेखक वैभव आनन्द के पास सुरक्षित है।)

सोमवार, 14 अक्तूबर 2013

इस 'कमीनी' धूप से...!!

डस रहा था बनके काला नाग भ्रष्टाचार जब, 
और कुदरत कर रही थी जम के हाहाकार जब,
ले रही थी निज उमंगें इक नया आकार तब,  
कुछ बदलने, और कुछ, बेहतरी की आस में, 
मैंने देखा स्वप्न इक, खोल आँखें जाग तब!!

स्वप्न था वो, या हकीकत थी, मेरे एहसास की, 
कुछ न कर पाने की वो, अनकहे उन्माद की, 
तब बड़े ही ध्यान से मैंने उन्हें देखा पलट कर, 
वो  थी इक पुस्तक पुरानी मेरे ही इतिहास की!!   

इतिहास खोला, तो ये जाना, क्या बिताई ज़िन्दगी? 
मौत से बदतर, नरक के ताप सी थी ज़िन्दगी, 
अब बदलना ही पड़ेगा इस बुरे इतिहास को, 
और बनानी ही पड़ेगी उदहारणों सी ज़िन्दगी!!  

और कितना वो छलेंगे अपने छद्म रसूख से, 
हम लड़ेंगे कब तलक चिर पुरानी भूख से,
अब नए युग गान खातिर रचना है एक गीत फिर,  
आओ मांगें छाह थोड़ी, इस 'कमीनी' धूप से!!

रोज़ दो-दो हाथ करते मौत से रोटी की खातिर, 
लूट लेते आधी रोटी 'सत्ता के दलाल' शातिर, 
सत्ता नहीं सौंपेंगे इन शातिरों के 'हाथ' अब,
मेरे-तुम्हारे आज, सबके मुस्तकबिल की खातिर!! 

आओ ज़रा ये प्रण करें हाथों में हाथ थाम कर,
फूंक हम सबका ये घर, न कर सकें अट्टहास अब!!
   
कुछ बदलने, और कुछ, बेहतरी की आस में, 
मैंने देखा स्वप्न इक, खोल आँखें जाग तब!!

बुधवार, 9 अक्तूबर 2013

सिरफिरे अंगार में...?

ये सजा सी गुफ्तगू , शोर है कुतर्क कादायरें में सब बंधे, बेकार रुदन विमर्श का

किसी ने बदले जिल्द पुरानी किताब के
कोई खोल बैठा बही पुराने हिसाब के

कोई भरसक बदल रहा रंग कैनवास के
चढ़ा रहा कोई मुलम्मे  गर्द पे, बकवास के

हर तरफ एक आलम-ए बदहवासी छा रही
पल-पल बदलती सोच में इक उदासी गा रही

अल्फाज़ जैसे कम पड़े हर बार उनकी बात में
दुहरा रही हो खुद को जैसे ज़िन्दगी उन्माद में

बेचने का खेल भौंडा चल रहा बाज़ार में
भस्म होती है जवानी सिरफिरे अंगार में

है पुरानी उनकी सारी बात, लेकिन दंभ है
मुक्तसर ये बात है खुद पे उन्हें घमंड है में